हल्द्वानी: यहां सुबह उद्घाटन, शाम को आग का गोला बना फास्ट फूड वैन
हल्द्वानी। शहर के ठडी सड़क में छोटा हाथी में लगाई फास्ट फूड की दुकान उदघाटन के दिन ही आग की भेंट चढ़ गई। आग गैस सिलेंडर में हुए रिसाव की वजह से लगी, जिसके बाद पूरी दुकान ही आग का गोला बन गई। दुकान स्वामी और कारीगरों ने किसी तरह से नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस भी पहुंच गई।
शुक्रवार को गांधीनगर निवासी मनीष सोनकर पुत्र स्व. धर्मेंद्र सोनकर ने ठंडी सड़क में खालसा स्कूल के पास छोटा हाथी में फास्ट फूड सेंटर लगाई गई अपनी दुकान का उदघाटन किया था। जैसे ही फास्ट फूड सेंटर में पकवान बनने लगे तभी गैस सिलेंडर में रिसाव होने से छोटे हाथ में बनाया गया फास्ट फूड सेंटर आग की लपटों से धधक उठा। जिससे उसमें बैठे दुकान स्वामी मनीष सोनकर और दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों ने किसी तरह से नहर में कूद कर अपनी जान बचाई। फास्ट फूड सेंटर में अग्निकांड की सूचना मिलते ही भोटियापड़ाव पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गनीमत रही कि फास्ट फूड सेंटर में रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में आने से बच गए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत