हल्द्वानी: यहां 6 लोगों को निवाला बना चुका आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में पिछले 3 महीने में 6 लोगों को निवाला बना चुका आदमखोर बाघ को मारने का वन विभाग ने आदेश दे दिया है. मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड ने बाघ को मारने का आदेश दिया है. वहीं 3 दिन के भीतर बाघ द्वारा 2 महिलाओं को शिकार बनाए जाने से लोगों में आक्रोश है. बाघ के लगातार हमले के बाद स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को फतेहपुर रेंज के डीएफओ का घेराव किया।
मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त दीप चंद्र आर्य ने बताया कि लगातार हो रही घटनाओं के बाद से विभाग द्वारा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को पत्र लिखा गया. इसके बाद मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने बाघ को मारने का आदेश दिया. बाघ को मारने के आदेश को तुरंत अमल में लाया जा रहा है. इसके लिए शिकारी को तैनात किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में बाघ द्वारा किए गए हमले में बाघ के मिले बाल का डीएनए टेस्ट भी कराया गया, जिससें पुष्टि हो गयी है कि हमला करने वाला बाघ ही है. उन्होंने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप पिंजरा के अलावा प्रे क्लोजर की टीम भी पिछले 1 महीने से लगातार तलाश में जुटी हुई थी. लेकिन सफलता नहीं मिली. ऐसे में अब बाघ को मारने का आदेश दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद