हल्द्वानी: 38 साल बाद घर पहुँचा शहीद का पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। 38 साल पहले सियचिन मे ऑपरेशन मेघदूत में शहीद हुए लांस नायक चंद्रशेखर हरबोला का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुचा। इस दौरान लोगो ने पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
14 अगस्त को सेना की ओर से लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर मिलने की सूचना परिजनों को दी गई थी। सेना द्वारा शहीद की धर्मपत्नी शांति देवी से उनके बेच नंबर की पुष्टि की गयी। तब से ही उनके पार्थिव शरीर को हल्द्वानी स्थित उनके घर लाये जाने की कारवाई की गई। लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा था। जिस वजह से सेना का हेलिकॉप्टर उडान नहीं भर पा रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर उनके घर हल्द्वानी पहुंच गया है।जहां शासन-प्रशासन के अधिकारियों, नेतागण और हजारों की संख्या में लोगों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद जवान चंद्रशेखर हर्बोला का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट पर किया जाएगा। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है।
आपको बता दें शहीद की दो पुत्रियां हैं और उनकी धर्मपत्नी शांति देवी इन दिनों हल्द्वानी की नई आईटीआई रोड धान मिल, स्थित चौराह सरस्वती विहार डहरिया में रहती हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश