हल्द्वानी : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विधायक बंशीधर भगत का विवादित बयान,..देखिए वीडियो
हल्द्वानी। हमेशा से विवादों में रहने वाले कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विवादित बोल बैठे है। बंशीधर भगत के इस विवादित बोल के बाद वहां भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गई। यहां तक कि भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी गंभीर बोल बोल गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी, इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माइक संभालते ही बेबाक बोलना शुरु कर दिया। इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान मिलना चाहिए, इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ,” शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ” धन मांगो तो लक्ष्मी को पटाओ फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई, तो वहीं कुछ लोगों ने जमकर ठहाके मारे। साथ ही महिलाओं ने कहा की पटाओ शब्द की जगह देवी देवताओं को मानने की परंपरा जरूर है, इस विवादित बयान से महिलाओं में रोष है।
बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने कहा कि एक पुरुष भगवान शिव है जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं, ऊपर से उनके सर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है। यहां तक कि भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं, आपस में विचारों की बात भी नहीं होती है। बंशीधर भगत के इस बयान के बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी। ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सुर्खियों में है।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित