हल्द्वानी: एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई; 12 हजार की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। एक बार फिर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से आम के पेड़ खरीदे हैं, जिनकी कटाई के लिए उद्यान विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। आरोप है कि अनुमति देने के बदले ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे ने 16 पेड़ों की कटाई की स्वीकृति के एवज में 12,000 रुपये की मांग की।
शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैप टीम का गठन किया गया।
गुरुवार को टीम ने किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


लालकुआं: यहां स्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस से मचा हड़कंप
लालकुआं: रेलवे क्रॉसिंग बनी मुसीबत, जाम से त्रस्त जनता ने उठाई ओवरब्रिज की मांग, सौंपा ज्ञापन
आज का राशिफल (09 अप्रैल 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!