लालकुआं में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 65.40 लाख की 218.04 ग्राम स्मैक बरामद,…दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी कार्रवाई मिली है। कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार से 218.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम लालकुआं क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान UP24-H-4787 नंबर की ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 218.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गंजा (36 वर्ष), पुत्र शकील खान और मोहम्मद शफीक उर्फ शफी (51 वर्ष), पुत्र मोहम्मद बल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक चालक है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर स्मैक की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में कोतवाली लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम शामिल रही। कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 17 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण पूरा; सुनीति भट्ट ने बांटे प्रमाण-पत्र
Ad Ad Ad Ad