मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल बिंदुखत्ता में; लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में करेंगे प्रतिभाग।
तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा को देंगे श्रद्धांजलि
बिंदुखत्ता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 23 नवंबर को बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ में प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस भव्य महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी खास रहेगी। महोत्सव के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे महोत्सव स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
गौरतलब है कि स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगायकों में शामिल रहे हैं। उनकी स्मृति में आयोजित यह महोत्सव लोकसंगीत और पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
आयोजक जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर को दिया कंधा
आज का राशिफल (21 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!