हल्द्वानी: यहां ई-रिक्शा की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। बाजार गई मां के साथ गया पांच साल का बच्चा ई-रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ई-रिक्शा समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी रिक्शा चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शिवधाम कालोनी छड़ायल सुयाल निवासी प्रकाश पांडे की पत्नी व पांच साल के बेटे रुद्राक्ष के साथ खरीदारी करने बाजार गई थी। खरीदारी करने के बाद अचानक रुद्राक्ष ने अपनी मां का हाथ छोड़ दिया और अकेले सड़क पार करने लगा। इसी बीच सामने से आ रहे ई-रिक्शा के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने ई-रिक्शा मोड़ा तो वह पलट गया।
दुर्भाग्य से इस बीच बच्चा भी उसी ओर भागा जिधर ई-रिक्शा पलटा। इससे रुद्राक्ष ई रिक्शा के नीचे आ गया। किसी तरह उसे निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश