हल्द्वानी: यहां ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतका की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि महिला संभवतः ट्रेन से सफर के दौरान झटका लगने से नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। आशंका जताई जा रही है कि महिला दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस महिला की पहचान के प्रयासों में जुटी है। घटना के कारणों की गहन जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश