हल्द्वानी: यहां स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, इन दो स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताएं…, हुई कार्यवाही
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के काठगोदाम हाईडिल, शीशमहल स्थित सपा सेंटरों में पुलिस ने छापेमारी अभियान चला। इस दौरान काठगोदाम हाईडिल क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने कार्यवाही की और 10-10 हजार रु. कोर्ट का चालान किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार को भूपेंद्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काठगोदाम हाईडिल, शीशमहल स्थित स्पा सेंटरों का भौतिक सत्यापन के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान Plaan-B स्पा सेंटर हाईडिल चौराहा व Seaven Heaven स्पा सेंटर हाईडिल को चैक किया तो उक्त स्पा सेंटरों के स्वामी/मैनेजर द्वारा अपने कुछ कर्मचारियो का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया था।जिसपर उक्त दोनों स्पा सेंटरों के मालिक/मैनेजर के पुलिस अधि. के अंतर्गत 10-10 हजार के चालान कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
एसएसपी पंकज भट्ट ने नैनीताल जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले स्पा सेंटर, रिजॉर्टों एवं होटलों में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। इसी क्रम में आज ये कार्रवाई और आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष, उ.नि. फ़िरोज़ आलम, उ.नि. लता खत्री, का. योगेश कुमार, का. श्याम सिंह शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत