हल्द्वानी: निजी अस्पताल की नर्स ने जहर खाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी। नर्स की हालत बिगड़ने पर उसके नजदीकी रिश्तेदारों ने तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों को लेकर हर पहलु से जांच की जा रही है।
घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!