हल्द्वानी: सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
हल्द्वानी, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (10 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: 26वें दिन तिवारी नगर पहुँची पदयात्रा, ग्रामीणों ने 27 सितंबर की विशाल रैली में जुटने का लिया संकल्प
बिन्दुखत्ता: धूमधाम से मनाया गया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जन्मदिन, हजारों समर्थकों ने दी बधाई
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर संजय पाण्डे ने एसएसपी से की मुलाकात, एल.आर. साह रोड व मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग