हल्द्वानी: यहां कल बंद रहेंगे 1 से 12 तक के स्कूल, जिलाधिकारी ने घोषित की छुट्टी
हल्द्वानी। शनिवार 24 दिसम्बर को एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुरक्षा की दृष्टिगत नैनीताल रोड़ हल्द्वानी पर काफी संख्या में भीड़ एवं यातायात को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में मतदान दिवस 24 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।
जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विद्यालयों में यातायात व्यवस्था में व्यवधान व ट्रैफ़िक जाम की सम्भावना को देखते हुए नैनीताल रोड हल्द्वानी स्थित स्कूलों में 24 दिसम्बर (शनिवार) को शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शैक्षणिक संस्थायें एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों) को अवकाश घोषित किया है।
डीएम गर्ब्याल ने बताया है समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल व अन्य कामिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों एवं कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।


श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!