हल्द्वानी : यहां खड़ी बाइक बनी आग का गोला, पल भर में राख, देखिये Video…..
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के ठीक सामने एक दुकान के आगे स्कूटी में अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई हानि नही हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 11 बजे मंगल पड़ाव चौकी के पास शराब की दुकान के सामने एक स्कूटी महिंद्रा रोडियो संख्या यूके 04 एन 61 84 में अज्ञात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मोतीनगर पदमपुर देवलिया लालकुआं निवासी एक युवक अपनी साली की स्कूटी लेकर मंगल पड़ाव में किसी काम से आया था, जिसके बाद जब वह समान लेकर कर जाने लगा, तो उसके देखा कि उसकी स्कूटी में नीचे की साइड चिंगारी निकल आया है, जोकि देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश