हल्द्वानी-(शर्मनाक) :- यहां युवक ने मुहबोली बहन के साथ किया दुष्कर्म,….आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे में तैनात रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने पति के दोस्त के बेटे के ऊपर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने महिला के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके पति के सहकर्मी के परिवार का उनके घर आना जाना था। सहकर्मी का बेटा भी आए दिन घर आता रहता था और मुंह बोली बहन बना रखा था।
आरोप है कि अगस्त 2019 में आरोपी ने घर आकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया इससे वह बेहोश हो गई जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अश्लील वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी युवक लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसको जान से मारने की भी धमकी दे रहा था। आरोपी की डिमांड पर पीड़िता ने घर और बैंक में जमा रुपये सहित जेवर तक उसे दे दिए इसके बाद भी वह लगातार धमकी दे रहा है जिससे वह काफी परेशान हो गई थी अपने साथ हुई घटना को पति को भी बताया जहा पति ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दे दी पूरे मामले में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है महिला महिला सब इंस्पेक्टर को जांच की गई है जांच के बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत