हल्द्वानी: यहां अचानक क्रेन के ब्रेक हुए फेल, चालक की सूझ बूझ से बची कई लोगों की जान
हल्द्वानी। रानीबाग में आज क्रेन के ब्रेक फेल हो गये। चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई।
नैनीताल की ओर जा रहे क्रेन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद क्रेन चालक और उसके सहयोगी द्वारा हल्ला करते हुए सबको हटने को कहा। कुछ वाहन स्वामी द्वारा समय रहते वाहन समेत अपने आप को बचा लिया गया। लगभग 100 मीटर क्रेन हल्द्वानी की ओर बैक आई। मौका देखकर क्रेन चालक ने क्रेन को दीवार की तरफ टकरा दी, जिससे क्रेन पलट गई। क्रेन चालक समेत दर्जनों पर्यटक और उनके वाहन बाल बाल बचे, क्रेन चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश