हल्द्वानी: यहां दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, कई यात्री घायल

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कालाढूंगी–नैनीताल मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवल अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल पर्यटकों का हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी अनुसार रविवार को नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट हैं वहीं अन्य मामूली रूप से घायल हैं। सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है।

सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी लोग शुक्रवार के दिन पगोट गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है, उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वहान आने पर ब्रेक लगाए जाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad