हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो चालक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान तोड़ा दम
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. वहीं, युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है.
पुलिस के मुताबिक, बीती रविवार देर रात हल्द्वानी के अंबेडकर नगर निवासी मोंटी (उम्र 38 वर्ष) मंगल पड़ाव स्थित ऑटो स्टैंड से अपने घर लौट रहा था. तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. इसी बीच भीड़ को देख आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
वहीं, स्थानीय लोगों ने घायल मोंटी को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया. साथ ही उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान मोंटी ने दम तोड़ दिया. उधर, अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि मोंटी टेंपो चलाता था. फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. – राजेश यादव, कोतवाली प्रभारी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश