हल्द्वानी: वाहन स्वामियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौला खनन मै आ रही समस्याओं को लेकर आज गोला नदी के वाहन स्वामियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर रॉयल्टी के दाम कम करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

आज हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खनन व्यवसायियों ने मुलाकात की, कहा कि समतलीकरण के नाम पर उधम सिंह नगर के पट्टे वालों को कम रॉयल्टी निर्धारित की गई है, वहीं गोला नदी से अधिक रॉयल्टी के पैसे सरकार वसूल रही है। जबकि इस नदी में 8000 वाहन प्रतिदिन खनन सामग्री का दोहन करते हैं। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी अधिक होने के चलते लोग गोला नदी से निकलने वाले खनन सामग्री का उपयोग अब कम करने लगे हैं। जिससे खनन व्यवसायियों एवं उनसे जुड़े हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

सीएम धामी से भेंट करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, मनोज मठपाल, रविंद्र जग्गी, ललित शर्मा, रमेश देवराड़ी, भवानी सती, पप्पू शर्मा, नारायण कार्की, भगवान सिंह धामी, रमेश जोशी, शंकर दत्त जोशी, हेम दुर्गापाल, जीवन बोरा, हरीश भट्ट, हरीश चौबे, धीरज पाण्डे, जगत सुयाल सहित अनेक वाहन स्वामी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad