हल्द्वानी: यहां ट्रेवलर व स्कूटी की टक्कर में आरपीएफ की महिला सिपाही की मौत
हल्द्वानी। हैड़ाखान रोड पर ट्रैवलर और स्कूटी के बीच जोरदार भिडंत हो गई। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। हादसे में स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान और बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को हैड़ाखान से ट्रैवलर में सवार बाराती गौलापार के दानीबंगर को लौट रहे थे। इसी बीच हैड़ाखान पहुंचने से पूर्व ही ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर लग गई और दोनों वाहन खाई में जा गिरे। हादसे में स्कूटी में सवार आरपीएफ में आरक्षी रेणु की मौत हो गई। वह बरेली में तैनात थी। जबकि आरपीएफ का दूसरा जवान घायल हो गया है। जिसका हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, ट्रैवलर के खाई में गिरने से बस में सवार पांच लोग भी घायल हो गए। जिन्हें डा. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक रेणु के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उसके स्वजनों को सूचना दी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश