हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बहन की मौत, भाई गंभीर
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के कालाढूंगी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नैनीताल मार्ग पर घटगड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय बुधलाकोटी व बेटी आकांक्षा बुधलाकोटी अपनी दीदी के घर से वापस लौट रहे थे कि नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में हायर सेंटर भेज दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल आकांशा ने दम तोड़ दिया। वहीं, विजय की हालत गम्भीर बनी हुई है। गौरतलब है कि कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश