हल्द्वानी : यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व फौजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दनाक सड़क हादसे में घर से ड्यूटी के लिए निकले एक पूर्व फौजी की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है
पुलिस के अनुसार हिम्मतपुर नकायल गौलापार निवासी भुवन चंद्र भट्ट (48) फौज से रिटायर थे। वर्तमान में वह वन विभाग में डेलीवेज में काम करते थे। उनकी ड्यूटी हैड़ाखान गेट के पास वन विभाग की चौकी में थी। रविवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले। गौलापार सीआरपीएफ कैंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलावस्था में एंबुलेंस 108 से एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं, मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश