हल्द्वानी: पहाड़ जाने वालों के लिए जरूरी खबर, आज से यह रहेगा नया ट्राफिक प्लान, पूरा पढ़ें
हल्द्वानी। कल्सिया पुल काठगोदाम के क्षतिग्रस्त होने पर 26 मार्च शनिवार (आज) से ट्रैफिक प्लान निम्वत रहेगा।
1- बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा होते हुए गन्नास सेंटर से पंचायतघर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल,भवाली,भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
2- रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहन पंचायतघर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुआगांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल,भवाली,भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
3- समस्त बड़े वाहन लामाचौड़ तिराहे से कमलुवागांजा होते हुए हनुमान मंदिर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए पंचायत घर से मोतीनगर से तीनपानी होते हुए गोला रोड पर खड़े किये जायेंगे।
4- सितारगंज, चोरगलिया से आने वाले समस्त बड़े वाहन खेड़ा रोड पर खड़े किये जायेंगे।
5- मंडी से निकलने वाले भारी वाहन रात्रि 22ः00 बजे से सुबह 05ः00 बजे तक की अवधि में आवागमन कर सकते है अन्यथा गोला रोड पर खड़े किये जायेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद