हल्द्वानी: यहां प्रेमी युगल आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, गर्भवती निकली युवती
हल्द्वानी। भीमताल ब्लाक के हैडाखान स्थित स्यूडा गांव में प्रेमी युगल के खुदकुशी मामले में नए तथ्य निकलकर सामने आए है। दरअसल, जिस युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर जान दी, वह दो माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शिशु व प्रेमी के डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए हैं। इन्हें जांच के लिए देहरादून लैब भेजा जाएगा।
दरसअल, रविवार को स्यूड़ा गांव में प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली थी। दोनों के शव प्रेमी के ढाबे से बरामद हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका ने जहर खाने से पहले चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया। गले से रक्तस्राव होते ही उसने अपने गले को चुन्नी से हल्की गांठ लगाकर बांध लिया था। तांकि खून न बह सके। पुलिस के मुताबिक युवक ने युवती से पहले जहर खाया। इसके बाद युवती ने भी जहर निगला। मेडिकल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के सामने आया कि मृतका दो माह की गर्भवती थी। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं युवक व शिशु के डीएनए सेंपल लिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत