हल्द्वानी: यहां प्यार में असफल प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, दोनों परिवारों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। हैड़ाखान क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना में शादी के लिए परिवारों की रजामंदी नहीं मिल पाने पर प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम और राजस्व पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, गत दिवस शनिवार शाम को हैड़ाखान क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। काठगोदाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सिवाड़ गांव, हैड़ाखान निवासी राम सिंह पुत्र गणेश सिंह का अपने ही गांव में ही रहने वाली अनीता 18 साल पुत्री लक्ष्मण के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनके इस रिश्ते से उनके परिजन काफी नाराज थे। इस प्रेमी युगल ने अपने परिवार जनों को मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन वह कतई उनके विवाह के लिए तैयार नहीं थे। परिवार जनों की रजामंदी नहीं मिल पाने से इस प्रेमी युगल ने बीती देर शाम जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।


ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!