हल्द्वानी : यहां तीन दिन से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला शव,….पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बेलबाबा मंदिर जंगल के अंदर एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बेलबाबा मंदिर के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया तो व्यक्ति की पहचान किशन चंद्र उप्रेती निवासी मल्ला गोरखपुर हल्द्वानी के रूप में की गई।
पुलिस के जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक 11 अक्टूबर सुबह घर से लापता था। जिसे परिवार वाले तलाश कर रहे थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। क्योंकि मौके पर कीटनाशक की खाली सीसी बरामद हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत