हल्द्वानी : पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में बीते 3 नवंबर को दिनदहाड़े पुलिसकर्मी की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इसके बाद लूट की गई थी. पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है. हत्या के मामले में पुलिस ने 2 साल पहले ग्रिल का काम कर चुके मिस्त्री को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग की गई हथौड़ी सहित लूट के जेवरात और नकदी बरामद की गई है.
डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 3 नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में उधम सिंह नगर में तैनात पुलिसकर्मी शंकर सिंह बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की घर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से उधम सिंह नगर किच्छा निवासी ग्रिल मिस्त्री मोहम्मद अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है.
मोहम्मद अशरफ 2 साल पहले पुलिसकर्मी के मकान निर्माण के दौरान ग्रिल का काम किया था. वह महिला को जानता था. अशरफ कर्जे में डूब गया था. उसको पैसों की आवश्यकता थी. अशरफ को पता था कि पुलिसकर्मी की पत्नी अकेले घर में रहती है. ऐसे में उसने लूट की योजना बनाते हुए दिनदहाड़े घर में घुसकर पुलिस कर्मी की पत्नी ममता बिष्ट कि पहले हत्या की जिसके बाद उसने घर मे रखे 6 तोला जेवरात और 3 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गया.
पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में आरोपी को आते जाते हुए देखा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. जिसमें उसने जुर्म कुबूल लिया. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है. डीआईजी कुमाऊं ने बताया हत्या की खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने ₹100000, डीआईजी कुमाऊं द्वारा ₹50000, एसएसपी द्वारा ₹25000, विधायक बंशीधर भगत द्वारा ₹21000 का इनाम दिया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश