हल्द्वानी : यहां दिन दहाड़े पुलिसकर्मी के पत्नी की हुई हत्या,….मचा हड़कंप
हल्द्वानी । मुखानी की कालिका कॉलोनी में एक पुलिसकर्मी की पत्नी की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर में सिपाही की पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मुखानी स्थित कालिका कॉलोनी में बाजपुर में तैनात पुलिस के कांस्टेबल शंकर सिंह का घर है उनकी पत्नी लगभग 35 वर्षीय ममता देवी अपने बच्चों के साथ यहां रहती हैं। सुबह उनके बच्चे स्कूल गए थे और ममता अकेले ही घर पर थी। दोपहर बाद जब उनके बच्चे स्कूल से आए तो घर के अंदर खून पड़ा हुआ था खून देख बच्चे चीख चिल्लाने लगे सभी पड़ोसियों ने कमरे के अंदर देखा कि स्टेबल शंकर बिष्ट की पत्नी 35 वर्षीय ममता बिष्ट उन से लथपथ पड़ी हुई थी सर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है पूरा घर खून से लाल हो गया है। वही घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है अलमारी में रखे अन्य सामान भी गायब है।
सूचना के बाद मृतक ममता बिष्ट के पति शंकर बिष्ट ड्यूटी से घर पहुंचे। पूरे मामले पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है हत्या के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश