हल्द्वानी : यहां कूड़े के ढेर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड में कूड़े के ढेर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की शिनाख्त नवाबी रोड निवासी 34 वर्षीय अजय आर्य के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में युवक को पड़े देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. युवक हल्द्वानी के ही नवाबी रोड का रहने वाला था.
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इधर परिजनों का कहना है कि शनिवार देर रात खाना खाने के बाद युवक घर से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश