हल्द्वानी: यहां होटल के कमरे में स्टाम्प विक्रेता का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस पड़ताल में जुटी
हल्द्वानी। यहां रोडवेज बस अड्डे के निकट स्थित अशोक होटल के एक कमरे में लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और मौके का निरीक्षण किया।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार देवकीनंदन पुत्र महेश चंद्र निवासी चांदनी चौक गन्ना सेंटर हल्द्वानी रामपुर से आया और अशोक होटल में कमरा no 103 में ठहरा। आज सुबह देवकीनंदन की लाश कमरे में मिली। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और मौके का निरीक्षण किया। कमरे से पुलिस को सल्फास की खाली शीशी और शराब की बोतल मिली है। बताया जा रहा है कि देवकीनंदन हल्द्वानी तहसील में स्टाम्प विक्रेता है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!