हल्द्वानी: यहां घास लेने गए ग्रामीणों को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षेत्र में सनसनी।
हल्द्वानी। जिले में गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर कठघरिया के फतेहपुर रेंज के अंर्तगत घास लेने गए एक ग्रामीण को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है। मृतक का शव सोमवार सुबह वन कर्मियों ने बरामद किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार बाजूनियाहल्दू कठघरिया निवासी नत्थू लाल रविवार दोपहर घास काटने कठघरिया के जंगल में गया था। जहां देर शाम तक घर नहीं लौटा तो इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। जहां वन विभाग की टीम ने नत्थू लाल का शव बरामद किया है, नत्थू लाल का शव क्षत-विक्षत हालत में था संभवत घास काटने के दौरान गुलदार ने नत्थू लाल को निवाला बनाया होगा, घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार