हल्द्वानी: इस व्यवसाई को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए मामला
हल्द्वानी। रियल स्टेट और पेट्रोल पम्प व्यवसाई संजीव शर्मा को आज उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धामपुर जिला बिजनौर से आई पुलिस ने संजीव शर्मा को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
हल्द्वानी कोतवाल ने बताया कि वर्ष 2010 में संजीव शर्मा के खिलाफ धामपुर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
संजीव इस मामले की सुनवाई के दौरान लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रही थे कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। जिसमें एनबीडब्लू कटने के बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद संजीव शर्मा को गिरफ्तार करके धामपुर ले गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद