हल्द्वानी: यहां स्मैक के साथ पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाए जाने हेतु लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने पति, पत्नी व उसके साथी को 26.2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक इलैक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्द्नागनर चैक पोस्ट से 50 कदम आँवला चौकी की तरफ बनभूलपुरा से 30 वर्षीय आसिम उर्फ बुड्डा पुत्र मौ. आरिफ निवासी गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा के कब्जे से 10.40 ग्राम स्मैक व आसिम की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी के पास से 8.80 ग्राम स्मैक और उसके साथी 20 वर्षीय अनम परवेज पुत्र परवेज खान निवासी ख्वाजा मस्जिद के पास किदवई नगर थाना बनभूलपुरा के कब्जे से 7.0 ग्राम स्मैक कुल 26.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीनों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 460 रुपये व एक इलैक्ट्रानिक तराजू भी बरामद किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad