हल्द्वानी: यहां चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जानिए मामला…
हल्द्वानी। नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीना ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से फरार हुए आरोपी के मामले में गंभीर लापरवाही को लेकर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
दरसअल, मुखानी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध पुलिस हिरासत से भागने में सफल हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई, जिसके बाद एसएसपी मीना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरटीओ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवंत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुमित कुमार और कांस्टेबल मोनेश कुमार उप्रेती को निलंबित कर दिया।
एसएसपी मीना ने इस कार्रवाई को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि यह पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक कड़ा संदेश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसे किसी मामले में पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश