हल्द्वानी: यहां चलती बस में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
हल्द्वानी। चलती बसों में सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। इस मामले का खुलासा एसपी सिटी ने किया।
दरसअल, 7 नवंबर 2024 को शिकायतकर्ता सोनिया ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि रोडवेज बस में यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रॉली बैग काटकर उसके अंदर रखे हैंड पर्स से सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।
जिसके बाद तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम सईद खान उम्र 29, निवासी मुजफ्फरनगर, इसरत अली उम्र 40 वर्ष निवासी जसपुर खुर्द, काशीपुर और यामीन उम्र 29, निवासी कुण्डा, उधम सिंह नगर है। इन चोरों ने यात्रियों के बैग काटकर सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। इस मामले का खुलासा एसपी सिटी ने किया और इन चोरों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए।
पुलिस ने 18 नवंबर 2024 को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था और फिर चोरी किए गए माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए। अंततः 9 जनवरी 2025 को तीन अन्य अभियुक्तों को रामपुर रोड फॉरेस्ट बैरियर के पास गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए।
इसके अलावा, अन्य घटनाओं की जानकारी भी सामने आई, जिनमें इन चोरों ने अन्य यात्रियों के बैग से भी आभूषण चुराए थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनके कब्जे से कुल 01 मंगल सूत्र, 02 अंगूठियां, 02 जोड़ी झुमके, 01 चैन, 01 जोड़ी कान के कुंडल, और अन्य आभूषण बरामद किए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!