हल्द्वानी: यहां विजिलेंस ने 6 हजार की रिश्वत के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। राज्य की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान से जुड़े एक मामले में छह हजार रुपये की रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल पास करने के एवज में 8,500 रुपये की मांग रहे हैं। इस मामले में कोटियाल पहले ही 2,500 रुपये ले चुके है।
सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने जाल फैला कर वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस विभाग ने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!