हल्द्वानी: दोस्त के साथ गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग स्थित गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए 30 वर्षीय युवक की डूब कर मौत हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा नारायण नगर निवासी 30 वर्षीय संजय आर्य उर्फ संजू पुत्र चंदन लाल पेंट करने का काम करता था। रविवार को वह अपने दोस्त कुंदन सिंह के साथ गौला नदी में नहाने चला गया शाम करीब 5:00 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर नहाते समय वह थोड़ी गहराई वाली जगह पर चला गया और डूब गया उसी दौरान पुलिस वहां नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर रही थी लोगों का शोर सुनकर काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज आलम टीम ने युवक को बाहर निकाल कर बेस अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर मोर्चरी भिजवा दिया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि युवक की डूबने की सूचना पर पुलिस ने उसको बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि आज जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर पानी भी कम है संभवत बताया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिसके चलते डूबने से मौत हुई होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!