हल्द्वानी: यहां बिजनेस पार्टनर पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती ने देवलचौड़ के एक युवक पर दुष्कर्म करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी युवती का बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस में एक तहरीर दी है. जिसमें युवती ने बताया है कि आरोपी का नाम आशीष पांडे है और शादीशुदा है. दोनों बिजनेस पार्टनर हैं. इससे उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई. युवती का आरोप है कि कुछ समय पहले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच वो गर्भवती हो गई. इतना ही नहीं जबरन उसे शराब पिलाकर मारपीट भी करने लगा. आरोपी ने उसका दो बार गर्भपात भी करवाया. इस बीच आरोपी के दोस्त भी उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते रहे. पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर उसके साथ बिजनेस खत्म करने की धमकी दी जाती रही।
पीड़िता का ये भी आरोप है कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. जिससे वो काफी घबरा गईं और परेशान रहने लगी. फिलहाल, पूरे मामले में मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश