हल्द्वानी : यहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जोशी विहार गौजाजाली वार्ड 29 निवासी 56 वर्षीय चमन पत्नी हामिद सोमवार शाम को घर से कहीं जाने की बात कहकर निकली थी जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। पता चला कि आवास विकास क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। परिजन मौके पर पहुंच और उन्होंने मृतका चमन ही शिनाख्त की।
आसपास के लोगों ने बताया कि रात 9:30 बजे वह ट्रेन की चपेट में आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में हर एंगल से जांच करी जा रही है और घटनास्थल के पास के लोगों पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतका के परिजनों से भी पूछताछ जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश