लालकुआं हाईवे पर भीषण हादसा: ऑटो-कार की टक्कर में महिला की मौत, 8 घायल
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो कार से टकरा गया, जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा हल्द्वानी के आजाद नगर लाइन नंबर-10 निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या UK04TB-2641 से लालकुआं की ओर जा रहा था। इसी दौरान आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार (UK04AN-4247) से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में गफूर बस्ती निवासी 28 वर्षीय रोजी पत्नी शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहरुख (35 वर्ष), उनके बच्चे अरहान (10 वर्ष), अर्श (8 वर्ष), उजैर (4 वर्ष), मन्नत (4 माह), शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45 वर्ष) और मेहरू बी अंसारी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शंकर सिंह नयाल के नेतृत्व में घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित कटों को हादसों की बड़ी वजह बताया है। उन्होंने प्रशासन से इन कटों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!