हल्द्वानी: यहां भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और टाटा मैजिक की टक्कर में 12 लोग घायल
हल्द्वानी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में गन्ना सेंटर के पास उत्तर प्रदेश रोडवेज मुरादाबाद डिपो की बस ने एक टाटा मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुद्रपुर से सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रही टाटा मैजिक जैसे ही गन्ना सेंटर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत