तहसील दिवस में आईं सैकड़ों समस्याएं , विधायक नवीन दुम्का ने अधिकांश समस्याओं का किया मौके पर निस्तारण
लालकुआं। तहसील दिवस के अवसर पर लालकुआं तहसील में क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा तमाम समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान तहसीलदार नितेश डांगर समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंगलवार को यहां तहसील में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का एवं तहसीलदार नितेश डांगर ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना, जिनमें सैकड़ों समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा लंबित समस्याओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की पेंशन, लेबर कोर्ट, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड संबंधित समस्याएं भारी संख्या में आई , इसके अलावा अन्य जन समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता की समस्याओं का गंभीरता के साथ निस्तारण किया जा रहा है , उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से तहसील दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ,एलसी कमल जोशी, आरके मोहित बोरा ,मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट ,महामंत्री मुकेश सिंह , धर्मवीर गौतम , पवन चौहान , हेमन्त नरूला , अरुण प्रकाश , हरीश नैनवाल ,रोहित समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!