हल्द्वानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, पुलिस चौकी के पास दुकान में घुसकर युवक पर हमला, 13 टांके लगे
हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर एक दुकान के अंदर घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके लगाए हैं।
घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21) सब्जी मंडी में गौतम माँगा की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को भी वह रोज की तरह काम पर पहुंचा था और दुकान के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर के समय स्कूटी हटाने को लेकर किसी अज्ञात युवक से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विनय कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ दुकान के अंदर घुस आया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में विनय के होंठ से लेकर नाक तक गहरा जख्म हो गया, जबकि बीच-बचाव के दौरान उसका अंगूठा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल