हल्द्वानी में बारिश का कहर: गौला-नंधौर नदी उफान पर, दो घर बहाए, किसानों की जमीन समाई,…देखिए वीडियो
हल्द्वानी। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ों में मलबा आने से कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गौला और नंधौर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तेज बहाव के कारण नदियों के किनारे बसे गांवों में भू-कटाव तेजी से बढ़ गया है, जिससे किसानों की जमीन नदी में समा रही है।
काठगोदाम में गौला नदी किनारे बने दो मकान गुरुवार को तेज बहाव में बह गए। रातभर हुई मूसलधार बारिश से नदी उफान पर थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही तहसीलदार मनीषा बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और इलाके में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई।
नैनीताल जिले के दुर्गम क्षेत्र चोरगलिया में भी बारिश का कहर जारी है। लगातार बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच, खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
सिंचाई विभाग ने गौला बैराज डैम से 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिससे नदी के निचले हिस्सों में भू-कटाव और तेज हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नाले और रपटों को पार न करें। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!