अंकिता व प्रिया को न्याय दिलाने हल्दुचौड़ में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान रखे बंद, दी श्रधांजलि।।
हल्दुचौड। पूरे प्रदेश में अंकिता हत्याकांड व खड़कपुर की बेटी प्रिया आर्य को न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा आवाहन किए गए प्रदेश बंद पर हल्दुचौड देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट व युवासमजसेवी पीयूष जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने हल्दुचौड बाजार बन्द किया।

बताते चलें कि सुबह लगभग 9:00 बजे तक सभी दुकाने लगभग खुलने लगी तभी छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, समाजसेवी द्वारा संयुक्त रूप से हर दुकान में जा जाकर निवेदन किया गया खड़कपुर की बेटी प्रिया आर्य व अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी दुकानें बंद रखें ।
जिससे बाद केवल आवश्यक सेवाओं में मेडिकल, फल की दुकानें यथावत खुली रही। सभी लोगों ने हल्दुचौड पंचायत घर पहुंच प्रिया आर्या व अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।
देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीमसिंह बिष्ट ने कहा व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ प्रदेश की महिलाओं के साथ सदा खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध है,बहनों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
समाज सेवी पीयूष जोशी ने कहा कि युवाओं व महिलाओं के साथ हो रहे छलावे हो रहे है चाहे भर्ती घोटाले हो या ये बढ़ते महिला हत्याकांड इनका न्याय गोल्ज्यू देवता के दरबार मे होगा,जल्द गोल्ज्यू न्याय यात्रा का आयोजन हलद्वानी से घोड़ाखाल पैदल जा किया जाएगा, युवा न्याय की घात गोल्ज्यू दरबार मे जल्द डालेंगे।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, युवासमजसेवी पीयूष जोशी, भास्कर सुयाल, गब्बू भट्ट, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, छात्र नेता राजा धामी, छात्रनेता नवीन बिष्ट, छात्र नेता खजान आर्य, छात्र नेता प्रतीक जोशी, बब्बू दुमका, कपिल राणा, कुणाल जोशी, सुराज सेवादल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अधिकारी, विक्की पोखरिया, राजेश सुयाल, योगेश दुमका, छात्रनेता कमल रौतेला, नवीन पलड़िया, भावेश दुमका, प्रधान मीणा भट्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत