हल्द्वानी: कुमाऊं द्वार महोत्सव में कोक स्टूडियो फेम कमला देवी के गीतों पर झूमे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, महोत्सव में छलकी पहाड़ की संस्कृति
हल्द्वानी। शहर में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में मंगलवार की शाम रंगों और सुरों से सराबोर रही, जब कोक स्टूडियो फेम सुर कोकिला कमला देवी के जागरों पर पूरा माहौल थिरक उठा। यहां तक कि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत भी खुद को रोक नहीं पाए और तालियों की गूंज के बीच झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दीपक रावत ने सफल आयोजन के लिए संयोजक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी सहित उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “पहाड़ की संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजनों का होना बेहद जरूरी है। कुमाऊं द्वार महोत्सव की टीम नए कलाकारों को मंच देकर जो काम कर रही है, वह सराहनीय है।”
कार्यक्रम में मस्कबीन टीम, स्टार इंदर आर्या, ममता आर्या, दीक्षा ढोडियाल, स्टार डांसर श्वेता मेहरा और बेस्ट एंकर वेद शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। लेकिन जब कमला देवी ने अपने पारंपरिक जागर गीतों से समा बांधा, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत, श्वेता मेहरा, खुशी जोशी और दीक्षा ढोडियाल भी संगीत की लय पर झूमते हुए दिखाई दिए।
महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का मकसद उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति को नए रूप में जन-जन तक पहुंचाना रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार