लालकुआं: यहां स्कूटी रपटने से बच्ची की दर्दनाक मौत, दादा के साथ जा रही थी, घर में मचा कोहराम
लालकुआं। बिंदुखत्ता के राजीव नगर में स्कूटी रपटने से बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके दादा घायल हो गए, बालिका की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को बिंदुखत्ता के खुरियखत्ता नंबर 10 निवासी खड़क सिंह कुलयाल अपनी पोती कनक पुत्री प्रदीप सिंह उम्र 10 वर्ष व उसके छोटे भाई चिराग को लेकर कार रोड बाजार आ रहे थे। काररोड़ से पहले राजीवनगर दूध डेरी के पास टैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आने से उनकी स्कूटी गिर गई। जिससे कनक गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकी उसके दादा खड़क सिंह व भाई चिराग घायल हो गए, राहगीरों की सहायता से दोनों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कनक को मृत घोषित कर दिया, जबकि खड़क सिंह का हाथ खिसक गया है, चिराग को भी चोट आई है। मासूम बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार