लालकुआं: यहां नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के समीप सिचाई विभाग की नहर मे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार राहगीरों ने हल्दुचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के आवासीय परिसर के गेट के पास नहर में एक शव देखा। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना हल्दुचौड़ पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुं जिन्होंने शव को नहर से निकलकर सडक मे रखा। काफी देर तक शिनाख्त कराने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष के पास है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर में गिरने के चलते युवक की मौत हुई होगी। शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आसपास के इलाकों में लापता हुए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के नहर में गिरने से मौत होने की अशंका लग रही है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार