लालकुआं: बिन्दुखत्ता में मेडिकल की दुकानों में ड्रग्स विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, मेडिकल स्वामी हुए गायब।
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के कररोड में मेडिकल स्टोरों में ड्रग्स विभाग की औषधि निरीक्षक ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोरों में प्रतिबंधित दवाइयां पाई गई तथा कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपनी दुकानें बंद कर गायब हो गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने आधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी कर 5 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
नैनीताल ड्रग विभाग की औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट अपनी टीम के साथ बुधवार की दोपहर बाद लालकुआं के कई मेडिकल स्टोरों में पहुंची और उन्होंने उक्त दुकानों में रखी दवाइयों की जांच की। इसके बाद वह बिंदुखत्ता के काररोड क्षेत्र पहुंची तो वहां के मेडिकल स्टोरों में उन्होंने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। दौरान उन्होंने आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। जहां वह जांच कर ही रही थी तभी आसपास के कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी अपने प्रतिष्ठान बंद करके भाग निकले। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गई, औषधि निरीक्षक बिष्ट ने उक्त मेडिकल स्टोर स्वामियों को 5 दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्वामी को अपने प्रतिष्ठानों में एक्सपायरी बॉक्स बनाने, दवाइयों का सही रखरखाव करने व मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी लगाने की हिदायत दी। साथ ही कोई भी नशीली दवाई की बिक्री किसी भी कीमत पर ना करने के सख्त निर्देश दिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…