लालकुआं: यहां वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में लगे डंपर और ट्रक किया जब्त
लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की डोली रेंज लालकुआं की टीम ने चेकिंग के द्वारान यहां अवैध खनन में लगे डंपर और ट्रक को पकड़ा है. हालांकि, चालक वाहन छोड़ मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत हल्द्वानी-किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाई जा रहा था. जहां एक ट्रक और डंपर को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ट्रक को लेकर भागने लगा. जहां वन विभाग की टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया।
वहीं, मौका पाकर चालक भाग खड़े हुए. चेकिंग के दौरान वाहन से खनन का वैध प्रपत् नहीं पाया गया. जिसके बाद ट्रक को सीज कर लालकुआं डोली रेंज वन परिसर में खड़ा कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रक मालिकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज